Uncategorized

भोजपुरी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, बनारस के होटल में मिली लाश

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह 25 साल की थी।

आकांक्षा सारनाथ इलाके में अपने होटल के कमरे में लटकी पाई गई थीं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा। प्रथम दृष्टया रिपोर्ट में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन हमें मौत के कारण सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।”

आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें छोटी उम्र से ही नृत्य और अभिनय का शौक था, और इसलिए उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपने छोटे नृत्य और अभिनय वीडियो साझा करके अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

सुनने में आया है कि आकांक्षा दुबे डिप्रेशन में थीं। आकांक्षा दुबे भोजपुरी गायक समर सिंह के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। वह दोनों कुछ दिनों पहले ही अलग हुए थे। समर सिंह आकांक्षा दुबे के साथ दुर्व्यवहार करने लगे थे जिसके कारण आकांक्षा दुखी रहने लगी थी। इसी वजह से वह डिप्रेशन में थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *